HomeHOMEवेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मी 80 फीट ऊंची पानी की...

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मी 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप !

लोकायुक्त NEWS
यूपी के कासगंज जिले के विकास भवन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब वेतन न मिलने से नाराज एक सफाई कर्मचारी 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के समझाने और आश्वासन पर सफाई कर्मी सुरक्षित नीचे उतर आया।

जानकारी के अनुसार कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी Soron के मोहल्ला पजाया निवासी अजीत वाल्मीकि सोरों ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुमरिया में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। अजीत का आरोप है कि उसे पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। उसने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह मौर्य पर वेतन बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने और निलंबित कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

अजीत का कहना है कि उसने कई बार इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर वह विकास भवन परिसर में स्थित करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

मामले पर कासगंज के सीडीओ Virendra Singh ने बताया कि सफाईकर्मी का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से विवाद हुआ था। उसे किसी ने गलत सूचना दे दी कि उसे निलंबित कर दिया गया है, जिससे आहत होकर वह टंकी पर चढ़ गया। अधिकारियों के समझाने पर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

KasganjNews

UPNews

BreakingNews

ViralNews

LocalNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments