निरंजन धुरंधर/लोकायुक्त न्यूज
मथुरा। बुधवार को वृदावन में नवनिर्मित होटल में आग लग गई। आग से होटल में बडा नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। होटल में आग लगने की सूचना पर जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गये और राहत और बचाव कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा कराया। एक बच्चे के हल्का झुलसने और एक महिला के चोटिल होने की जानकारी मिली है। वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार स्थित नवीन श्री सिद्धिविनायक होटल में आग लग गई। माना जा रहा है कि होटल के शुभारंभ से पहले पूजन के दौरान लगी आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वृंदावन में रूकमणि बिहार में सिद्धविनायक होटल का उद्घाटन किया जा रहा है। सुभाष अग्रवाल इस होटल के ऑनर हैं। संभवतः उद्घाटन के दौरान होटल में आग लग गई। कार्यक्रम में ऑनर के परिवार के ही लोग थे। बताया जा रहा है कि एक बच्चा थोडा सा झुलस गया है। एक महिला हैं जो चोटिल हुई हैं। आज ही होटल का उद्घाटन हो रहा था। तात्कालिकरूप से फायरबिग्रेड और पुलिस के जवानों ने मेहनत कर आग पर काबू पाया। ठाकुर जी की कृपा रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। होटल की पूरी जांच कराई जाएगी, सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं कि नहीं।
वृंदावन में उद्घाटन से ठीक पहले जल उठा होटल !-लपटों से दहशत में आए लोग, तीन बच्चे भी झुलसे !
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
