HomeHOMEविवाहिता की संदिग्ध मौत: शव फंदे से लटका मिला, पति समेत 5...

विवाहिता की संदिग्ध मौत: शव फंदे से लटका मिला, पति समेत 5 ससुराल वालों पर FIR

LOKAYUKT NEWS

बलिया: यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 32 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। इस आरोप में पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

शादी के बाद करने लगे 20 लाख रुपये की मांग 
जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव की मंजू देवी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को बैरिया थाने में सोनबरसा गांव निवासी मार्कण्डेय सिंह, उसके पिता अनिल सिंह, मां देवांती देवी, भाई पियूष सिंह और भाभी मनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सोनम सिंह की शादी मार्कण्डेय सिंह से 11 दिसंबर 2023 को हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते थे। 

हत्या को दिया आत्महत्या का रूप 
तहरीर के अनुसार, चार मार्च को सोनम की कथित तौर पर ससुराल में हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments