Home उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव लाठीचार्ज के विरोध में कुशीनगर में कांग्रेस का धरना, भाजपा...

विधानसभा घेराव लाठीचार्ज के विरोध में कुशीनगर में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप!

0
28

लोकायुक्त NEWS
यूपी के कुशीनगर में पडरौना के कटकुइया मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और छात्रों के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

धरना कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है। कांग्रेस नेता राधे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार डरी और सहमी हुई है तथा विरोध की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं और युवाओं के सम्मान के लिए खड़ी रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि करीब 700 छात्रों से जुड़ा मामला लंबे समय से लंबित है, लेकिन सरकार समाधान निकालने में विफल रही है। इसे शिक्षा विरोधी रवैया बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि पुलिस प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here