HomeHOME"लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 33वीं किस्त जारी होने में बस...

“लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! 33वीं किस्त जारी होने में बस कुछ घंटे बाकी”

लोकायुक्त न्यूज़

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाडली बहनों का इंतजार बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल यानी 14 फरवरी, शनिवार को एक सिंगल क्लिक के जरिए योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। खास बात यह है कि इस बार बहनों के खाते में ₹1250 की जगह ₹1500 की बढ़ी हुई राशि भेजी जा रही है।

खंडवा के पंधाना से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। पंधाना में आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सीएम प्रदेश की करोड़ों बहनों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को करोड़ों रुपये के अन्य विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

किसे मिलेंगे पैसे और कौन होगा लिस्ट से बाहर?

योजना की इस किस्त का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो पात्रता की शर्तों को पूरा करती हैं। हालांकि कुछ बहनों को इस बार निराशा हाथ लग सकती है:

  • 60 साल पार: जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष पूरी हो चुकी है उनके नाम पोर्टल से अपने आप हट गए हैं।
  • दस्तावेजों की कमी: जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनकी e-KYC अधूरी है उनके भुगतान में दिक्कत आ सकती है।
  • समग्र आईडी: अगर किसी की समग्र आईडी डिलीट हो गई है या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हुआ है तो उन्हें भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • योजना के लिए जरूरी शर्तें (Eligibility)
  • महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • विवाहित हो (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल)।
  • आयु 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • खुद का बैंक खाता होना जरूरी है (जॉइंट अकाउंट मान्य नहीं)।
  • खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना चाहिए।
  • अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
  • अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस देखना चाहती हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • मोबाइल पर आए OTP को भरें।
  • आपके भुगतान का ताजा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • क्या नए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे?
  • फिलहाल नए आवेदन (New Registration) को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी पुराने पात्र लाभार्थियों को ही लाभ दिया जा रहा है और नई नियुक्तियों या फॉर्म भरने की प्रक्रिया फिलहाल बंद है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments