Home National (राष्ट्रीय) रायबरेली में अखिलेश का BJP पर हमला, डिप्टी सीएम पर तंज और...

रायबरेली में अखिलेश का BJP पर हमला, डिप्टी सीएम पर तंज और फिल्म विवाद पर तीखा बयान !

0
39

लोकायुक्त न्यूज़

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुके अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में माघ मेले के दौरान बटुकों के कथित अपमान के मुद्दे को उठाते हुए योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम सार्वजनिक मंचों से अपमान करने वालों को “पाप मिलेगा” जैसी बातें तो कहते हैं, लेकिन अब तक दोषियों को सजा क्यों नहीं दिलवा सके। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जापान जाएंगे तो क्या डिप्टी सीएम वहां भी धरना देने पहुंच जाएंगे।

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर चल रहे विवाद पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भाजपा की “लव स्टोरी” है और इसके जरिए ब्राह्मण समाज का अपमान करने की साजिश की गई है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि फिल्म में एक ईमानदार समाज को गलत तरीके से पेश किया गया है, इसलिए वह ऐसी फिल्म का नाम तक लेना उचित नहीं समझते।

सपा प्रमुख के इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा की ओर से अब तक इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आगामी दिनों में यह मुद्दा सियासी बहस को और गर्मा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here