Homeउत्तर प्रदेशमहोबा कलेक्ट्रेट में सपा का जोरदार प्रदर्शन, PDA वोट काटने का आरोप,...

महोबा कलेक्ट्रेट में सपा का जोरदार प्रदर्शन, PDA वोट काटने का आरोप, फार्म-7 पर रोक की उठी मांग !

लोकायुक्त NEWS
उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

सपा नेताओं का कहना है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद अब फार्म नंबर-7 के जरिए जानबूझकर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ पर दबाव बनाकर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने एकदिवसीय धरना देकर मांग की कि फार्म-7 के माध्यम से वोट काटने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए। सपा नेताओं ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो आगामी चुनावों में गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सकता है।

डीएम की अनुपस्थिति में सपाइयों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और लोकतंत्र बचाने की अपील की गई। यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से जुड़ा है, जहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments