HomeHOMEमहिलाओं के नेतृत्व से बदल रही समाज की तस्वीर: महिला दिवस पर...

महिलाओं के नेतृत्व से बदल रही समाज की तस्वीर: महिला दिवस पर आरती वैष्णव का संदेश !

लोकायुक्त न्यूज़
रायगढ़। 8 मार्च को पूरी दुनिया में International Women’s Day मनाया जाता है, जो महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस अवसर पर लेखिका आरती वैष्णव ने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व की कमान संभालती हैं तो समाज की दिशा ही बदल जाती है।

उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, पत्रकारिता, प्रशासन, व्यापार और राजनीति जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। मेहनत, आत्मविश्वास और अवसर मिलने पर महिलाएं हर चुनौती को सफलता में बदलने की क्षमता रखती हैं।

आज गांवों और छोटे कस्बों की महिलाएं भी शिक्षा, डिजिटल माध्यम और सामाजिक जागरूकता के जरिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं में बढ़ता आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और देश भी मजबूत बनता है। महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments