Homeअंतरराष्ट्रीयमध्य-पूर्व में भड़की जंग की आग: Israel-Iran आमने-सामने, अमेरिका और हूती भी...

मध्य-पूर्व में भड़की जंग की आग: Israel-Iran आमने-सामने, अमेरिका और हूती भी जंग में हुए शामिल !

।।लोकायुक्त NEWS।।
मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। तेहरान में कई मंत्रालयों और रणनीतिक ठिकानों पर हमलों के बाद इजराइल-ईरान टकराव खुली जंग में बदलता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल को United States का समर्थन प्राप्त है। स्थानीय लोगों ने राजधानी तेहरान में तेज धमाकों और हवाई हमलों की आवाजें सुनीं।

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल पर लगभग 400 मिसाइलें दागने का दावा किया है। इसके अलावा बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने हताहतों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

इस संघर्ष में Houthi movement की एंट्री ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। हूती विद्रोहियों ने खुलकर ईरान का समर्थन करते हुए इजराइल के खिलाफ हमले तेज करने की चेतावनी दी है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि हालात नहीं संभले तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र को व्यापक युद्ध में धकेल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments