HomeUncategorizedबोर्ड परीक्षा 2026: कड़े इंतजाम, नकल पर सख्ती और पारदर्शिता पर विशेष...

बोर्ड परीक्षा 2026: कड़े इंतजाम, नकल पर सख्ती और पारदर्शिता पर विशेष जोर !

लोकायुक्त NEWS
कुशीनगर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा–2026 को पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रभारी जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर शासन मानक अनुसार स्ट्रांग रूम व डबल लॉक व्यवस्था सुनिश्चित हो। सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह कार्यरत रहें और रिकॉर्डिंग का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए। निर्धारित समय से पूर्व प्रश्नपत्र न खोलने तथा गलत प्रश्नपत्र खुलने पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।

स्पष्ट किया गया कि जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय का शिक्षक कक्ष निरीक्षक नहीं बनेगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु रैम्प, भूतल कक्ष और लेखक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments