लोकायुक्त NEWS
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सतीपुर चौराहे पर दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और मामूली कहासुनी के बाद अचानक दुकानदार पर टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने बीच बाजार दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।




