Home HOME बड़ी अपडेट! WhatsApp में जुड़ा नया शानदार फीचर, जानें कैसे करेगा आपका...

बड़ी अपडेट! WhatsApp में जुड़ा नया शानदार फीचर, जानें कैसे करेगा आपका काम आसान

0
69

LOKAYUKT NEWS

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी ने ग्रुप चैट से जुड़ा एक अहम अपडेट जारी किया है, जिससे नए सदस्य को ग्रुप की पुरानी बातचीत समझने में आसानी होगी। साथ ही, व्हाट्सऐप वेब पर वीडियो कॉलिंग सुविधा लाने की तैयारी भी चल रही है।

नए सदस्य को मिलेगी पुरानी चैट

अब तक जब किसी नए व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ा जाता था, तो वह पहले के मैसेज नहीं देख पाता था। नए अपडेट के बाद ग्रुप में जोड़ते समय ‘Send message history’ का विकल्प मिलेगा। इसके जरिए नए सदस्य को हाल की चैट हिस्ट्री भेजी जा सकेगी, ताकि वह बातचीत का संदर्भ समझ सके और चर्चा में सहजता से शामिल हो सके।

कितने मैसेज भेज सकेंगे?

इस फीचर में एडमिन या सदस्य यह चुन सकेंगे कि वे 25, 50, 75 या 100 मैसेज तक की हिस्ट्री साझा करना चाहते हैं। यहां दिनों के आधार पर नहीं, बल्कि मैसेज की संख्या (मैसेज बबल्स) के आधार पर चैट भेजी जाएगी। इससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार सीमित या अधिक मैसेज शेयर कर सकते हैं।

सभी को मिलेगी सूचना

जब किसी नए सदस्य को चैट हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप में मौजूद सभी लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। नए सदस्य को एक विशेष लेबल भी दिखाई देगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि उसे किस तारीख और समय से मैसेज उपलब्ध कराए गए हैं। यह सुविधा ग्रुप एडमिन के अलावा वह सदस्य भी इस्तेमाल कर सकता है, जो किसी को ग्रुप में जोड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here