Home उत्तर प्रदेश पडरौना चीनी मिल पुनः शुरू कराने की कवायद तेज, भूमि जांच में...

पडरौना चीनी मिल पुनः शुरू कराने की कवायद तेज, भूमि जांच में 150 एकड़ पर अनियमितता उजागर!

0
89

लोकायुक्त न्यूज़/बैलिस्टर तिवारी
कुशीनगर। जिले के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कृषक प्रतिनिधियों, चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को पुनः संचालित कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कृषक प्रतिनिधि छोटेलाल सिंह सहित अन्य किसानों ने मिल चालू कराने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि अभिलेखों की जांच में करीब 100 एकड़ भूमि पर खेती और लगभग 50 एकड़ भूमि पर अवैध खरीद-फरोख्त व कब्जे की जानकारी मिली है, जिस पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसानों ने भरोसा दिलाया कि यदि कोई सक्षम पक्ष मिल संचालन के लिए आगे आता है तो वे गन्ना मूल्य से जुड़े न्यायालयीन वाद वापस लेने तथा ब्याज छोड़कर मूलधन लेने को तैयार हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित वादकारियों के शपथ-पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने और मिल प्रबंधन को सकारात्मक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रेनों की सफाई व आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा, ताकि भविष्य में मिल संचालन का मार्ग प्रशस्त हो सके और क्षेत्र में रोजगार व आय के अवसर बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here