HomeHOME"दूरदर्शन की प्रतिष्ठित एंकर सरला महेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र...

“दूरदर्शन की प्रतिष्ठित एंकर सरला महेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस”

लोकायुक्त न्यूज़

भारतीय टेलीविज़न पत्रकारिता की एक सम्मानित आवाज़, दूरदर्शन की जानी-मानी पूर्व न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मीडिया जगत और दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शांत, सटीक और गरिमापूर्ण प्रस्तुति के लिए पहचानी जाने वाली माहेश्वरी दशकों तक भारतीय घरों का भरोसेमंद चेहरा रहीं।

दूरदर्शन ने दी श्रद्धांजलि (Sarala Maheshwari Death)
दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए सरला माहेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पोस्ट में कहा गया, “दूरदर्शन परिवार की ओर से हम श्रीमती सरला माहेश्वरी को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं। वह एक सम्मानित और पूजनीय न्यूज़रीडर थीं, जिन्होंने अपनी कोमल आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण डिलीवरी से भारतीय न्यूज़ की दुनिया में एक खास स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों में गहरा विश्वास जगाया।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments