Homeउत्तर प्रदेशदुदही में नाली निर्माण घोटाले की जांच तेज: डीएम के आदेश पर...

दुदही में नाली निर्माण घोटाले की जांच तेज: डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति गठित

लोकायुक्त न्यूज़


कुशीनगर। जिले में दुदही नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में ₹39,09,160 की लागत से प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। 17 मार्च 2025 को भरत रौनियार के घर से अनिरुद्ध गुप्ता के घर तक 200 मीटर लंबी, 1 मीटर चौड़ी और 1 मीटर गहरी नाली निर्माण का टेंडर जारी किया गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि टेंडर में दर्शाए गए स्थान पर कार्य न कराकर दूसरी जगह अधूरा निर्माण कराया जा रहा है। समाजसेवी मनोज कुंदन द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर की गई शिकायत के निस्तारण में अधिशासी अधिकारी ने दावा किया कि नाली मानक के अनुसार बना दी गई है, जबकि मौके पर ऐसा नहीं है। आरोप है कि बिना टेंडर के अन्य स्थान पर निर्माण कराया जा रहा है।

शिकायतकर्ता द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए। एडीएम के निर्देशन में एसडीएम तमकुही, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और एई पीडब्ल्यूडी की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

स्थानीय नागरिकों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments