बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025-26 के तहत संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शत-प्रतिशत फीडिंग में शिथिलता बरतने पर प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने विकास खंड नेबुआ नौरंगिया व खड्डा के एडीओ (पंचायत) से स्पष्टीकरण तलब किया है।
नेबुआ नौरंगिया में 76,133 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से 39,685 का सत्यापन और मात्र 7,888 की फीडिंग हुई है। वहीं खड्डा में 70,154 के सापेक्ष केवल 9,448 सत्यापन व 3,910 की फीडिंग दर्ज की गई है। 20 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत फीडिंग अनिवार्य है।
तीन दिन में जवाब न देने पर पंचायत राज अधिनियम की धारा 12(ख)(घ) के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है।
