HomeHOMEट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा: ईरान से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक...

ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा: ईरान से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक को दोषी ठहराया गया

LOKAYUKT NEWS

ईरान से संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी व्यक्ति को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। इस साजिश का मकसद 2020 में मारे गए ‘ईरानी कुद्स फोर्स’ के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना था। संघीय जूरी ने ब्रुकलिन की एक अदालत में 48 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट को हत्या के लिए सुपारी देने और राष्ट्र की सीमाओं से परे आतंकवाद का कृत्य करने के प्रयास का शुक्रवार को दोषी पाया। मर्चेंट को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने कहा कि मर्चेंट ट्रंप की हत्या की साजिश के साथ अमेरिका आया था। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मर्चेंट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC ) का एक प्रशिक्षित सदस्य है और उसने मुकदमे के दौरान स्वीकार किया कि 2024 में आईआरजीसी ने उसे इन राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने के इरादे से अमेरिका भेजा था। उसने कहा कि संभावित लक्ष्यों में ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली शामिल थे और मर्चेंट ने कहा था कि उसे लगता था कि ”निशाना ट्रंप थे।

मर्चेंट अप्रैल 2024 में अमेरिका पहुंचा था और वह जून में न्यूयॉर्क में कथित हत्यारों से मिला था जो अमेरिकी कानून प्रवर्तन के गुप्त अधिकारी थे। हालांकि जुलाई 2024 में देश छोड़ने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बोंडी ने कहा, ”यह व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने के इरादे से अमेरिकी धरती पर उतरा था लेकिन इसके बजाय उसका सामना अमेरिकी कानून प्रवर्तन की ताकत से हुआ।” संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यवाहक सहायक निदेशक जेम्स बार्नेकल ने कहा कि मर्चेंट ने ईरानी शासन के निर्देश पर अमेरिकी धरती पर एक नेता या सरकारी अधिकारी की हत्या की साजिश रची थी।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments