HomeHOMEजयराम रमेश का आरोप—पश्चिम एशिया मुद्दे पर चर्चा से बच रही है...

जयराम रमेश का आरोप—पश्चिम एशिया मुद्दे पर चर्चा से बच रही है केंद्र सरकार

LOKAYUKT NEWS

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर इसके प्रभावों को लेकर संसद के दोनों सदन में चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसकी अनुमति देने से ”पूरी तरह इनकार” कर रही है क्योंकि वह यह चर्चा कराने से ”डरती” है। कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार की विदेश नीति का सच पहले ही उजागर हो चुका है।विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में सोमवार को वक्तव्य दिए थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर संसद के दोनों सदन में चर्चा की मांग कर रहा है लेकिन मोदी सरकार ऐसी बहस की अनुमति देने से हठपूर्वक इनकार कर रही है। सरकार साफ तौर पर भयभीत दिख रही है।” रमेश ने कहा, ”इसकी विदेश नीति पहले ही बुरी तरह उजागर हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments