Home HOME जंगल में मिला महिला नेता का अधजला कंकाल, अफेयर-ब्लैकमेलिंग और पैसों की...

जंगल में मिला महिला नेता का अधजला कंकाल, अफेयर-ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग से जुड़ा सनसनीखेज मर्डर केस

0
4

LOKAYUKT NEWS

UP Crime News: यूपी के श्रावस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से एक महिला का अधजला कंकाल मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने देखा कि कंकाल के टुकड़े, जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष जमीन पर बिखरे पड़े थे। ये सब देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानिए पूरी वारदात 
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान महिला किसान नेता आंचल मिश्रा के रूप में हुई। वो पिछले करीब दो हफ्तों से लापता थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी गुमशुदगी से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई। पति ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को आंचल घर से यह कहकर निकली थीं कि वह किसान यूनियन की एक बैठक में शामिल होने जा रही हैं। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं।परिवार और पुलिस करीब 15 दिनों तक उनकी तलाश करते रहे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की। जिसके चलते 3 मार्च को आरोपी की निशानदेही पर जंगल से क्षत-विक्षत कंकाल और जले हुए कपड़े बरामद किए गए। 

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने इस हत्याकांड का जो खुलासा किया उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी सूरज वर्मा मृतका के पति के साथ मिलकर आंचल की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसके पति को उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी सूरज वर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आंचल के साथ उसका पिछले तीन-चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी का दावा है कि आंचल उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी और पैसे न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी। इसी विवाद और डर के चलते सूरज ने 17 फरवरी को आंचल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया और उसका मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जंगल में छोड़ दिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here