Home उत्तर प्रदेश घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी...

घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को साड़ी से बांधकर पुलिस को सौंपा!

0
27

लोकायुक्त NEWS
यूपी में कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर साड़ी से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पीड़िता के मुताबिक रात करीब 11 बजे वह अपने 10 और 5 वर्ष के बच्चों के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसका पति हैदराबाद में नौकरी करता है। आरोप है कि गांव का ही झोलाछाप डॉक्टर दिनेश मद्धेशिया पीछे के दरवाजे से पहुंचा और गेट खुलवाकर जबरन घर में घुस गया। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला उसके चंगुल से छूटकर बच्चों के साथ बाहर निकली और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को भागने से पहले पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी महिला के घर में घुसने का प्रयास कर चुका था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here