
लोकायुक्त NEWS
नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के कारण पूरे खाड़ी क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी की है। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश और विदेश में रहने वाले भारतीय इस हेल्पलाइन के माध्यम से अपने परिजनों और परिचितों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मंत्रालय के अनुसार, किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक सीधे संपर्क कर आवश्यक सहायता ले सकते हैं। सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर राहत और सहायता के लिए त्वरित कदम उठाने की तैयारी भी की गई है।
