HomeHOMEकेरल को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा...

केरल को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन

LOKAYUKT NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की अपनी यात्रा के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का बुधवार को उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस तटीय शहर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और रेल मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की परियोजनाओं की शुरुआत की।

मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी, दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया (जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है) और रेल क्षेत्र में 142 करोड़ रुपये की पहल राष्ट्र को समर्पित की।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में संपर्क सुविधा बेहतर बनाने और टिकाऊ परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नयी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशन – षोरणूर जंक्शन, कुट्टिपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनाशेरी रेलवे स्टेशन – का भी उद्घाटन किया। करीब 52 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित इन स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments