Home HOME कुशीनगर में 1,09,699 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 194 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

कुशीनगर में 1,09,699 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 194 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

0
8

लोकायुक्त NEWS
कुशीनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई हैं। इस बार परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
जनपद में कुल 1,09,699 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 58,338 तथा इंटरमीडिएट के 51,361 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।

194 परीक्षा केंद्र, 22 सेक्टर और 6 जोन बनाए गए

जिले में कुल 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की सुचारु एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनपद को 22 सेक्टर और 6 जोनल क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं।

सीसीटीवी निगरानी और पुलिस की गश्त

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री अंदर न ले जाई जा सके।

नकल पर पूरी तरह नकेल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा रहेगा और किसी भी स्थिति में नियमों से समझौता नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here