HomeHOMEकुशीनगर में गैस सिलेंडर के लिए रात 2 बजे से कतार, घंटों...

कुशीनगर में गैस सिलेंडर के लिए रात 2 बजे से कतार, घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ता लौटे खाली हाथ !

कुशीनगर | लोकायुक्त न्यूज़ |
Kushinagar जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग रात करीब 2 बजे से ही लाइन में खड़े हो रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।

मीडिया टीम की पड़ताल में सामने आया कि कई उपभोक्ता सुबह 2 बजे से एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े थे, लेकिन सुबह 10 बजे तक भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी से रसोई का काम प्रभावित हो रहा है।

वहीं जिला पूर्ति अधिकारी Gopal Pandey का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जा सकता और उपभोक्ताओं को पहले बुकिंग कराना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments