लोकायुक्त न्यूज़ कुशीनगर।
जिले के बिशुननपुरा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक आरोपी कथित रूप से थाना लॉकअप से ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 55/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनमें अक्षय पुत्र राजेश यादव निवासी पडरौन मडूरही थाना बिशुननपुरा और मृत्युंजय पुत्र बंटी लाल गुप्ता निवासी भटवालिया नंबर-1 थाना तमकुहीराज को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात थाना लॉकअप में बंद तीसरा आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। कड़ी सुरक्षा वाले लॉकअप से आरोपी के अचानक लापता होने की खबर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
