Homeब्रेकिंग न्यूज़उत्तर रेलवे को मिला नया नेतृत्व: राजेश कुमार पांडे ने महाप्रबंधक पद...

उत्तर रेलवे को मिला नया नेतृत्व: राजेश कुमार पांडे ने महाप्रबंधक पद संभाला, सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर फोकस !

लोकायुक्त NEWS
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (IRSSE) 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने आधिकारिक रूप से उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। गोरखपुर के मूल निवासी श्री पांडे ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.ई. तथा IIT Delhi से एम.टेक की डिग्री प्राप्त की है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बरौनी में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में की। इसके बाद RDSO में निरीक्षण निदेशक, पूर्व मध्य रेलवे में एडीआरएम और डीआरएम सहित कई अहम पदों पर कार्य किया। पश्चिम रेलवे में मुंबई उपनगरीय खंड में ‘एक्सल काउंटर’ प्रणाली लागू कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआरएम रहते हुए उन्होंने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में योगदान दिया और स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ के विकास व विस्तार में अहम जिम्मेदारी निभाई।

महाप्रबंधक के रूप में उनका फोकस सुरक्षा, समयपालन, बुनियादी ढांचे के तीव्र विकास और यात्री संतुष्टि पर रहेगा। उनका मार्गदर्शक आदर्श वाक्य है—“राष्ट्र प्रथम, ग्राहक प्रथम, सर्वथा प्रथम।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments