LOKAYUKT NEWS
मिडल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच चीन ने स्पष्ट शब्दों में अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई की आलोचना की है। बीजिंग ने इन हमलों को “ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन” बताया और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। Ministry of Foreign Affairs of the People’s Republic of China की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन को हमलों की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अल बुसैदी ( Badr bin Hamad Al Busaidi) और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ( Abbas Araghchi )से फोन पर बातचीत की।उन्होंने खाड़ी देशों से “अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा” करने और “विदेशी हस्तक्षेप का विरोध” करने का आह्वान किया। aरॉयटर्स के अनुसार, तेहरान पर हमलों में एक चीनी नागरिक की मौत हुई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च तक 3,000 से अधिक चीनी नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है।बता दें कि अमेरिका और Israel ने 28 फरवरी से ईरान पर हमले शुरू किए, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत हुई। ईरान और उसके सहयोगी संगठनों, जैसे Hezbollah, ने जवाबी हमले किए हैं। संघर्ष अब खाड़ी के कई बड़े शहरों दुबई, अबू धाबी और दोहा तक फैल चुका है।
