LOKAYUKT NEWS
अंबेडकरनगर (कार्तिकेय द्विवेदी ): कौन कहता है आसमा में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तबीयत से तो उछाल यारो। हौसला बुलंद हो तो बड़ा से बड़ा मुकाम भी हासिल कर पाना असंभव नहीं होता है। दरअसल, आज UPSC ने 2025 का फाइनल Result जारी कर दिया है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली इस परीक्षा में अम्बेडकर नगर जिले के दो युवाओं ने सफता हासिल की है। जिससे जिले में खुशी का मौहाल है। महरुआ के पुरु दुबे ने आईएएस में 86वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। कड़ी मेहनत और लगन से इस ऊंचाई को छूने वाले पुरु ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
परिवारजन और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुरु के पिता ने बताया कि बेटे की सफलता का श्रेय उसकी निरंतर पढ़ाई और अनुशासन को जाता है। आईएएस बनने का सपना पूरा करने वाले पुरु अब जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। तमाम लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
चौथे प्रयास में हासिल की सफलता
महरुआ गोला निवासी पुरु दुबे पुत्र संजय दुबे का upsc में चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है। उनकी ऑल इंडिया 86 वीं रैंक है। पिता सिद्धार्थ नगर में है भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता। BHU से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था।
विपिनदेव यादव ने हासिल की 316 वीं रैंक
वहीं जिले के हंसवर थाना अंतर्गत एकडल्ला गांव निवासी विपिनदेव यादव नें यूपीएससी (आइएएस) में 316 वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर पिता राजाराम यादव ने खुशी जाहिर की है। गांव में जश्न का माहौल है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विपिनदेव यादव ने उच्च शिक्षा प्रयागराज में हासिल किया। रामनगर विकासखंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र देव यादव तथा शिक्षक इंद्रदेव यादव के भाई विपिन देव यादव की सफलता पर लोगों में हर्ष का माहौल है।
चौथे प्रयास में मिली सफता
चौथे प्रयास में हासिल विपिन देव यादव की इस सफलता पर वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश यादव प्रधान संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव ब्लॉक प्रमुख विकास यादव प्रधान संघ महासचिव लालबिंद गोस्वामी प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष यादव हरेंद्र यादव ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश यादव,विश्वनाथ पटेल, अवनीश यादव,रबि पटेल,अशोक मौर्या,कमलेश निषाद,विकास यादव,रामबलिराम, चंद्रभान अनिल सिंह सहित कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।
