HomeHOMEअमेरिका ने किया युद्धविराम का ऐलान, मोदी के इजराइल दौरे पर नेतन्याहू...

अमेरिका ने किया युद्धविराम का ऐलान, मोदी के इजराइल दौरे पर नेतन्याहू के बयान से सियासत गरम: कांग्रेस

लोकायुक्त न्यूज़

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा अमेरिका ने की थी और अब प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे की तारीखों के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से जानकारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर रहेंगे।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को संपन्न ”कॉन्फ्रेंस ऑफ प्रेसिडेंट्स ऑफ मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशंस” को संबोधित करते हुए मोदी की यात्रा की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारत को ऑपरेशन सिन्दूर को रोकने की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मॉर्को रुबियो से मिली।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में भारत सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति से सुनता है। अब भारत ने उन नेतन्याहू से प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा की तारीखों के बारे में सुना है, जिन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल दिया है और अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अधिक फलस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments